3 दिन में केस 10 लाख से हुए 11 लाख पार
देश में महज 3 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले दस लाख से बढ़कर 11 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह 8:00 बजे तक के आंकड़े के अनुसार चौबीस घंटों में संक्रमण के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले आए 681 संक्रमितों में तो की मौत हो गयी, जबकि 22,664 मरीज ठीक हुए। इन्हें मिलाकर कोरोना के कुल मामले 11,18,043 हो गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 27,497 तक पहुंच गया है। देश में अभी 3,90,459 मरीज का इलाज जारी है और करीब 7 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ्य होने पर 62.62% है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अस्पतालों और ग्रह-पृथक-वास में उपचाराधीन रोगियों के इलाज पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार देश में मृत्यु दर में लगातार कमी आ रही है और सोमवार को यह घटकर 2.46% रह गई। इस बीच देशभर में कोरोना जांच भी लगातार बढ़ाई जा रही है।
22 दिन में डबल हो रहे मरीज कम्युनिटी स्प्रेड नहीं। हरियाणा में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 22 दिनों में डबल हो रही है। राज्य में 366 लोगों की मौत हो चुकी है। गत 24 घंटों की अवधि में 5 लोगों की जान गई। स्वस्थ एवं गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश में कम्यूनिटी स्प्रेड नहीं है। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27,089 हो गई है। 24 घंटे के दौरान करनाल में दो तथा रोहतक व सोनीपत में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हरियाणा में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 दिनों में डबल हो रही है। वहीं प्रदेश में अब एक भी ऐसा जिला नहीं बचा है जहां संक्रमण की वजह से जान ना गई हो। राज्य में अभी तक 366 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटों की अवधि में ही संक्रमण की वजह से 5 लोगों की जानें गई। इधर स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में मरीजों की रिकवरी रेट 75% है। कोरोना के मामलों के दोगुने होने पर भी 22 से 23 दिन का समय लगता है।
इससे राज्य में कोरोना के सामुदायिक प्रसार के कोई लक्षण नहीं है। विज ने कहा भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन का मानव परीक्षण रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा संगोत्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में किया गया है। इसके सकारात्मक परिनाम आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों पर भारत बायोटेक द्वारा कोरोना वैक्सीन के के लिए पीजीआई रोहतक का चयन किया गया है। इसके लिए करीब 70 लोगों ने अपनी इच्छा से वैक्सीन के लिए पंजीकृत करवाया है।
कोरोना मरीज अपडेट | ||
जिला | पॉजिटिव | ठीक हुए |
गुरुग्राम | 7857 | 6694 |
फरीदाबाद | 6675 | 5161 |
सोनीपत | 2536 | 1657 |
रोहतक | 1145 | 765 |
भिवानी | 724 | 636 |
रेवाड़ी | 1093 | 654 |
करनाल | 663 | 492 |
अंबाला | 942 | 656 |
झज्जर | 671 | 480 |
पलवल | 664 | 527 |
महेंद्रगढ़ | 632 | 342 |
हिसार | 663 | 353 |
नूंह | 445 | 321 |
पानीपत | 710 | 315 |
कुरुक्षेत्र | 266 | 183 |
सिरसा | 265 | 175 |
जींद | 199 | 167 |
पंचकूला | 280 | 137 |
फतेहबाद | 216 | 142 |
यमुना नगर | 265 | 119 |
कैथल | 176 | 129 |
चरखी दादरी | 113 | 86 |
इटली निवासी | 14 | 14 |
विदेश से आए | 21 | 21 |
जैसा कि बताया गया है कि दवाई के ट्रायल से लोगों पर कोई नेगेटिव इफेक्ट नहीं आया जो कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की यही बड़ी उपलब्धि है। वहीं दूसरी ओर राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27,089 हो गई है। 20,226 मरीज ठीक भी हुए हैं। चौबीस घंटों के दौरान करनाल में दो तथा नूंह, रोहतक और सोनीपत में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 433 मरीज सोमवार को ठीक हुए तो 675 नए पॉजिटिव केस मिले 165 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 133 ऑक्सीजन बेड पर तो 32 वेंटिलेटर पर है।
कड़कड़डूमा अदालत के एक जज संक्रमित- अदालत के एक जज को कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिला न्यायाधीश की तरफ से जारी परिपत्र के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके गौतम के 15 जुलाई को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह 14 दिनों के पृथक वास में चले गए हैं। वे आखिरी बार 8 जुलाई को अदालत आए थे।
तिरुपति के पूर्व प्रमुख पुजारी का निधन - तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व प्रमुख पुजारी श्रीनिवास मूर्ति दीक्षितुलु का कोरोना संक्रमण से सोमवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में सेवाएं दी।
0 Comments
If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box.