24 घंटो की अवधि में फरीदाबाद में तीन तथा गुरु ग्राम व झज्जर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। गुरुग्राम में 117, फरीदाबाद में 117, सोनीपत में 29, रोहतक में 20, पानीपत में 11, करनाल व अंबाला में 10-10, झज्जर व पलवल में 9-9, रेवाड़ी में 8,भिवानी में 6, जींद में 5, यमुनानगर मे 4, चरखी दादरी में 3, फतेहाबाद व सिरसा में 2-2, महेंद्रगढ, कुरुक्षेत्र, कैथल में 1-1 व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है। राज्य में 10 लाख लोगों पर 19,346 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं।
कोरोना मरीज अपडेट | ||
जिला | पॉजिटिव | ठीक हुए |
गुरुग्राम | 8266 | 6996 |
फरीदाबाद | 7177 | 5553 |
सोनीपत | 2667 | 1952 |
रोहतक | 1255 | 941 |
भिवानी | 744 | 681 |
रेवाड़ी | 1211 | 780 |
करनाल | 781 | 536 |
अंबाला | 1146 | 911 |
झज्जर | 719 | 532 |
पलवल | 735 | 556 |
महेंद्रगढ़ | 680 | 399 |
हिसार | 733 | 383 |
नूंह | 478 | 387 |
पानीपत | 803 | 397 |
कुरुक्षेत्र | 306 | 188 |
सिरसा | 281 | 192 |
जींद | 221 | 167 |
पंचकूला | 369 | 147 |
फतेहबाद | 254 | 159 |
यमुना नगर | 227 | 130 |
कैथल | 207 | 140 |
चरखी दादरी | 130 | 87 |
इटली निवासी | 14 | 14 |
विदेश से आए | 21 | 21 |
पूरे विश्व के सामने कोरोना एक अनदेखी बीमारी थी, जिसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था और नई बीमारी होने के बाद शुरुआती समय में थोड़ी दिखते भी आई। लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी के साथ मिलकर उन तत्वों को दूर किया और कोविड के इलाज में प्रयोग होने वाली सभी जरूरतमंद चीजों को डॉक्टरों के लिए उपलब्ध करवाया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को पीजीआईएमएम में स्थापित किए गए प्लाज्मा बैंक का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घटान करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी जा रही है और प्रदेश का रिकवरी रेट काफी अच्छा है।
पानीपत में बृहस्पतिवार को 35 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं 11 लोगों को ठीक होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 803 हो गयी है। इनमें से 408 केस ठीक हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 384 केस अभी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉक्टर संत लाल वर्मा ने बताया कि आज जिला में 35 केस पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव केसों में शिव मंदिर भापरा समालखा के पास एक, विकासनगर से दो, काशी गिरी मंदिर से एक, पाथरी गांव से एक, शिव नगर से एक, भीमगोड़ा चौक से चार, सेठी चौक से एक, रेलवे कॉलोनी समालखा से एक, जोशी गांव से एक, छाजपुर कलां से एक, संजय कॉलोनी से एक, वार्ड 11 से एक, सेक्टर 12 से 18, मरला से एक, सुखदेव नगर से तीन केस शामिल है। इसी तरह कच्चा कैंप से एक, वार्ड आठ से 1, महावीर कॉलोनी से एक, कुलदीप नगर से एक, भाटिया कॉलोनी से एक, पप्पू कॉलोनी से एक, गंगाराम कॉलोनी से तीन, अर्जुन नगर से एक, रामस्वरूप चौक से एक, और बत्रा कॉलोनी से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 16017 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। इनमें से 14383 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बृहस्पतिवार को भी इनमें से 330 सैंपल भेजे गए हैं। वहीं आज 352 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 840 रिपोर्ट्स का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
करनाल जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 31 पॉजिटिव केस पाए गए। इनमें 11 केस एंटीजन टेस्ट से तथा 20 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 26920 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 25806 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 781 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 232 एक्टिव है तथा 540 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए।
उन्होंने जिला वासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकले। मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा। उसका ₹500 का चालान किया जाएगा। शिविर डॉक्टर अश्वनी आहूजा ने बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1447 है, जिनमें से 1372 व्यक्ति 14 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं।
कुरुक्षेत्र में बृहस्पतिवार को यहां कोरोना से संक्रमित 20 नए लोग मिले हैं जबकि 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक कुरुक्षेत्र जिला में 306 मरीज पाए गए हैं, जबकि 199 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब इस जिला में 106 मरीज कोरोना एक्टिव रह गए हैं। वैसे कुरुक्षेत्र में अब तक 18,088 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17,506 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 276 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह ने आज देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में आज 20 मरीज सामने आए हैं। उनमें तीन शाहाबाद से, 2 मथाना से, एक नरकतारी रोड से, 3 न्यू पटेल कॉलोनी से, एक बाबैन के बिड कलवा से, एक विष्णु कालोनी से, एक थानेसर वार्ड 6 से, 8 सेक्टर 4 से, एक विष्णु कॉलोनी से, तीन पीपली से, खेड़ा मारकंडा से एक, पिहोवा से एक, कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास से तथा एक लक्ष्मण कॉलोनी से शामिल है।
कैथल जिले में बृहस्पतिवार को एक महिला सहित कुल 11 नए संक्रमित मामले प्रकाश में आए हैं। सीएमओ डॉक्टर जय भगवान ने बताया कि रेहबारी मोहल्ले से एक किशोर, अर्जुन नगर से 2, वार्ड 14 से एक युवक, बलराज नगर से तीन, गोविंद कॉलोनी से एक महिला, गांव तारागढ़ से एक युवक, जाट स्कूल के पीछे एक व्यक्ति, और कलयात से एक युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के संपर्क में आए 118 लोगों को क़्वारन्टाइन कर दिया है। इन सबके घरों को सील कर दिया गया है। कैथल के छह पॉजिटिव केसों में से 5, एक जूतों की दुकान पर काम करने वाले नौकर बताए गए हैं।
0 Comments
If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box.