करनाल जिले में शनिवार को सेंड थिस केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक केस एंटीजन टेस्ट से तथा 36 केस rt-pcr से पाए गए हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 28177 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 26922 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक आठ सौ पचासी मामले पॉजिटिव आए हैं, जिनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब 280 एक्टिव है तथा 595 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। इनमें से 20 मरीज रविवार को ठीक हो कर घर गए हैं। सिविल सर्जन डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1447 है जिनमें से 1372 व्यक्ति 14 दिन या इसके। अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कॉन्टेक्ट्स वह यात्रियों की संख्या 3170 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को 25 नोटिस डिस्प्ले किए गए है।
कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए यहां कोरोना पॉजिटिव के 29 मामले मिले हैं। करो 9:00 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी अपने पैर पसार लिए हैं। विश्वविद्यालय परिसर पर रहने वाले एक शिक्षक दी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है। आज ही उनकी एक बच्ची का भी टेस्ट लिया गया है। वहीं शाहबाद में भी 14 मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मूल रूप से तो शाहाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। 2 दिन पूर्व भी एनडीपीएस के आरोप में जेल में आया था। जेल अधीक्षक के अनुसार 24 जुलाई को इस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। कुरुक्षेत्र के जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह ने आज के कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में यहां कोरोना से संक्रमित 29 नए केस सामने आए है।
वही तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना से संक्रमित 347 मामले पाए गए हैं, जबकि 210 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर भी लौट गए। कुरुक्षेत्र में अब तक 19162 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 18227 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 568 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अब कुरुक्षेत्र में 135 मामले एक्टिव रह गए हैं, जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस में रह रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, गांव रानी से 40 वर्षीय व्यक्ति, अकाश नगर से 25 वर्षीय युवक, सेक्टर 3 से 27 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 5 ज्योति नगर से 46 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
कैथल जिले में कोरोना के केसों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। कैथल में रविवार को दो कोरोना संक्रमण रोगी पाए गए हैं। इनमें से गांव मानस निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 20 जुलाई को फरीदाबाद से आया था। खासी जुकाम की शिकायत होने पर उसका टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलराज नगर निवासी 28 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर 23 जुलाई को दिल्ली से अपने परिवार से मिलने आया था। उसने भी जुखाम बुखार व खांसी जुखाम होने पर उसने भी अपना टेस्ट करवाया तो यह कोरोना संक्रमित पाया गया।
पानीपत जिले में रविवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। कई दिनों के बाद प्रशासन ने कम केस मिलने पर राहत की सांस ली। वहीं एक सुखद बात यह है कि रविवार को 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। अब पानीपत जिले में संक्रमित हो का आंकड़ा 910 पर पहुंच गया है, जबकि 461 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब जिले में 428 केस एक्टिव बचे हैं। सीएमओ डॉक्टर संत लाल वर्मा ने बताया कि रविवार को जिला में 11 केस पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केसों में रिफाइनरी टाउनशिप सेक्टर 12 से एक, रिफायनरी रोड से एक, मॉडल टाउन से तीन, बरौली से एक, रामनगर से एक, भाटिया कॉलोनी से एक, सुखदेव नगर से एक और जावा कॉलोनी से एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
0 Comments
If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box.