देश में कोरोना मामले रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ते हुए 46.59 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 97,570 नये मामले सामने आए। इस अवधि में 1201 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गई। चिंता बढ़ाने वाले इन आंकड़ों के बीच राहत कि यह है कि 24 घंटों में रिकॉर्ड 81,533 संक्रमित ठीक हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार करीब 36.24 लाख लोग कोरोना से उबर चुके हैं। देश में इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 77.77 और मृत्यु दर 1.66 फ़ीसदी है।
संक्रमण में 9,58,316 मरीजों का इलाज चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 11 सितंबर तक 5.51 करोड से ज्यादा नमूनों की जांच हुई। इनमें से शुक्रवार को करीब 10.91 लाख नमूनों की जांच की गई।
हरियाणा में मौत का आंतक 1000 पार, 2540 नये केस
हरियाणा में कोरोना के मरने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। राज्य में कोविड-19 से अभी तक 1017 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी 92,651 पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान 2,188 मरीज ठीक हुए और 2,540 नए केस सामने आए हैं।
जब तक दवाई नहीं, तब तक दिलाई नहीं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'याद रखिए जब तक दवाई नहीं, तब तक दिलाई नहीं। 2 गज की दूरी, मास्क ही जरूरी। इस मंत्र को भूलना नहीं।
सरकार कहे "सब चंगा सी" : राहुल
कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2020
1. GDP में 24% की ऐतिहासिक कमी
2. 12 करोड़ नौकरियाँ खोयीं
3. 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त तनावग्रस्त क़र्ज़
4. विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें
लेकिन GOI व मीडिया कहें ‘सब चंगा सी’।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, कोविद के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों को भी खाई में धकेल दिया। जीडीपी में 24 फ़ीसदी की ऐतिहासिक कमी आ गई। 12 करोड़ नौकरियां चली गई। 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त तनावग्रस्त कर्ज, विश्व में कोविद के सर्वाधिक दैनिक मामले और मौतें भारत में हो रही है।' इसके बावजूद भारत सरकार और मीडिया कहें 'सब चंगा सी'।
0 Comments
If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box.